एसआईआर अभियान के तहत चुनावी पाठशालाओं का निरीक्षण, मतदाता जागरूकता पर जोर

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अधिकारियों ने चुनावी पाठशालाओं का निरीक्षण किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए गए। नए मतदाताओं, महिलाओं और युवाओं को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

एसआईआर अभियान के तहत चुनावी पाठशालाओं का निरीक्षण, मतदाता जागरूकता पर जोर

गम्हरिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित चुनावी पाठशालाओं का मंगलवार को सीओ-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) प्रवीण कुमार एवं बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का जायजा लेते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसडीडी सूची निर्माण एवं मतदाता सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने घर-घर सत्यापन के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची तैयार करने, किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न देने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

चुनावी पाठशाला में मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं, महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।