रक्तदान कर मरीज की बचाई जान

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

छितौली गांव के 21 वर्षीय शोएब अख्तर ने अलाउद्दीन अहमद के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर गंभीर रूप से घट गया था। उनकी स्थिति को देखते हुए परिजनों ने रक्त की व्यवस्था की चिंता व्यक्त की। बिहार ब्लड डोनर टीम के सदस्य शाह आलम ने शोएब से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत रक्तदान किया और मरीज की जान बचाई।

 रक्तदान कर मरीज की बचाई जान

मांझागढ़ l प्रखंड के छितौली गांव के 21 वर्षीय शोएब अख्तर ने स्वैच्छिक रक्तदान कर एक गंभीर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोएब ने सवनहीं गोपालपुर के अलाउद्दीन अहमद के लिए रक्तदान किया, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 2 ग्राम रह गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन पिछले एक सप्ताह से रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान थे। इसी दौरान बिहार ब्लड डोनर टीम के सक्रिय सदस्य शाह आलम को मरीज की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल रक्तदाताओं से संपर्क किया, जिसके बाद शोएब अख्तर बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsरक्तदान कर मरीज की बचाई जान