Dhanbad News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए दीपक सोनी ने किया रक्तदान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादDhanbad News: सामाजिक संस्था समर्पण-एक नेक पहल के सदस्य दीपक सोनी ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित एक बच्ची के लिए 70वीं बार रक्तदान किया। बच्ची को दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी, जो दीपक का भी रक्त प्रकार है। संस्था के अध्यक्ष ने रक्तदान की अहमियत पर जोर दिया।

Dhanbad News: सामाजिक संस्था समर्पण-एक नेक पहल के सक्रिय सदस्य दीपक सोनी ने गुरुवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, धनबाद में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए रक्तदान किया। इस रक्तदान के साथ उन्होंने 70वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान का प्रेरणादायी कीर्तिमान भी बनाया। बताया जाता है कि बच्ची को दुर्लभ ओ नेगेटिव रक्त की जरूरत थी। दीपक सोनी का भी रक्त ओ नेगेटिव है। संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने उनके योगदान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


