सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा आयोजित शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर में गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड और सावन कृपाल रूहानी मिशन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 18 व्यक्तियों ने रक्तदान किया, जिसमें दिनेश कुमार वालानी, श्रुति, और संजय साधवानी शामिल थे। डॉ. अवधेश अग्रवाल ने रक्तदान को महान मानवीय सेवा बताया और सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान की अपील की।

गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड व सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में दिनेश कुमार वालानी, श्रुति, संजय साधवानी शामिल रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो अनेक लोगों को नया जीवन प्रदान करती है। उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


