12 से होगा वोकेशनल कोर्स में दाखिला
बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में दाखिला 12 से 16 सितंबर तक होगा। नामांकन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और सभी छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, लॉ के तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स में दाखिला 12 से 16 सितंबर तक होगा। सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने गुरुवार को इसका पत्र जारी किया।उन्होंने बताया कि पीजीडीसीए छोड़कर सभी वोकेशनल कोर्स में नामांकन मेरिट लिस्ट के आधार पर लिया जायेगा। सभी कॉलेज समर्थ पोर्टल से 11 सितंबर को मेधा सूची डाउनलोड कर लेंगे। वोकेशनल में दाखिले के लिए कॉलेजों को दिशा निर्देश भी दिये गये हैं। नामांकन के समय सभी छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। नामांकन की सूचना छात्रों को ईमेल आईडी पर भी भेजी जा रही है। इसके अलावा छात्र brabbu.samarth.edu.ac.in पर भी जाकर अपने आवंटित कॉलेज को देख सकते हैं।
जिन छात्रों के फॉर्म नंबर को पीले रंग से मार्क किया गया है, वैसे छात्रों का सुधार के बाद ही नामांकन लिया जायेगा।लॉ का परीक्षा शेड्यूल जारीबीआरएबीयू में लॉ के तीन वर्षीय और पांच वर्षीय कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया। तीन वर्षीय परीक्षा के लिए तीन ग्रुप बनाये गये हैं। परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी। पांच वर्षीय परीक्षा के लिए चार ग्रुप बनाये गये हैं। लॉ की परीक्षा में दो हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे।


