सेमेस्टर-6 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला एग्जिट का विकल्प, आवेदन कर ले सकेंगे यूजी डिग्री
-वीकेएसयू ने जारी किया निर्देश, इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थी होंगे पात्र, वहीं, जो छात्र-छात्राएं स्नातक के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते, वे एग्जिट विकल्प का चयन कर यूजी (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर...

-वीकेएसयू ने जारी किया निर्देश, इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थी होंगे पात्र आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-6 के बाद एग्जिट का विकल्प लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे सेमेस्टर-7 में नामांकन लेकर अध्ययन जारी रख सकते हैं। वहीं, जो छात्र-छात्राएं स्नातक के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते, वे एग्जिट विकल्प का चयन कर यूजी (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. लाल बाबू सिंह ने बताया कि राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना के निर्देश तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत लागू च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के प्रावधानों के अनुसार सत्र 2023-27 के वे विद्यार्थी, जिन्होंने सेमेस्टर-एक से सेमेस्टर-छह तक की सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली हैं, उन्हें संबंधित मेजर विषय में यूजी डिग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिग्री प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का सेमेस्टर-चार के बाद ग्रीष्मावकाश के दौरान निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चार क्रेडिट की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करना आवश्यक होगा।
पात्रता प्रक्रिया
पात्र छात्र-छात्राओं को यूजी डिग्री के लिए अपना आवेदन संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य/प्राचार्या से अग्रसारित कराकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दअरसल, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-छे के बाद एग्जिट का विकल्प उपलब्ध कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे सेमेस्टर-सात में नामांकन लेकर अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं। वहीं, जो छात्र-छात्राएं स्नातक के बाद पढ़ाई आगे नहीं बढ़ाना चाहते, वे एग्जिट विकल्प का चयन कर यूजी (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर सकेंगे。
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


