विवेक बने उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव
महराजगंज के जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विवेक वर्मा को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पूर्व सांसद विकास सिंह ने सौंपी है। विवेक कबड्डी को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विवेक वर्मा को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अयोध्या के पूर्व सांसद के पुत्र विकास सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।विवेक वर्मा लंबे समय से कबड्डी खेल के प्रति समर्पित हैं। खिलाड़ी के रूप में सक्रिय रहने के साथ ही उन्होंने जिले में कबड्डी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके प्रदेश स्तरीय संगठन में संयुक्त सचिव बनाए जाने से महराजगंज के कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है। विवेक ने कहा कि एसोसिएशन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसको वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शांति शरण मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवानंद सिंह, संयुक्त सचिव हीरामन चौरसिया तथा निर्णायक एनुद्दीन सिद्दीकी, नसरुद्दीन सिद्दीकी, कमरुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उनको बधाई दी है।


