राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में विवान ने जीता सोना
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद के विवान गुप्ता ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 29 से 31 अगस्त तक प्रतियोगिता में खेला और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मुरादाबाद का नाम रोशन किया। विवान को क्षेत्र के अधिकारियों और कोच ने बधाई दी।

मुरादाबाद। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में विवान ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर मुरादाबाद का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक स्केटिंग रिंक, परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित हुई। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के छात्र विवान गुप्ता का चयन मुरादाबाद से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। विवान ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल किया। डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन, अध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला सचिव रिंपी सिंह, एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, कोच एवं टीम सदस्यों ने विवान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


