शंकरपुर में आज मनेगा विहिप का स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस शनिवार को शंकरपुर ग्राम पंचायत भवन के निकट शिव मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। शुक्रवार को एक बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर हवन और संगठन के उद्देश्यों पर विचार होगा।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को विकासनगर में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रखंड संयोजक बंजरंग दल प्रेम चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम शनिवार को सुबह 10 बजे शंकरपुर ग्राम पंचायत भवन के निकट स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया जाएगा। इसके बाद संगठन के उद्देश्यों, सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
बैठक में जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप, आयुष, अभय, विराट, पीयूष डांग, अंकित, आशीष, शक्ति राणा, वतन, अभिषेक, अनमोल गगनेजा, प्रियांशु उत्पल, यशस्वी, सूरज और करण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


