रातू में हर्षोल्लास से मना विहिप का स्थापना दिवस

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

विश्व हिंदू परिषद, रांची ग्रामीण का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को रातू के टेंडर ग्राम में मनाया गया। मुख्य वक्ता विजय प्रताप ने समाज में जागरुकता और एकता का महत्व बताया। उन्होंने जातीयता के आधार पर विभाजन से बचने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रातू में हर्षोल्लास से मना विहिप का स्थापना दिवस

रातू, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद, रांची ग्रामीण का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को रातू के टेंडर ग्राम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने हिंदू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि समाज में जागरुकता और एकता जरूरी है। उन्होंने जातीयता के आधार पर विभाजित न होने तथा सामाजिक सद्भाव और भाईचारा मजबूत करने की अपील की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज व राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अध्यक्षता विहिप रांची के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह ने की। संचालन रांची ग्रामीण जिला मंत्री लाल लोकनाथ शाहदेव ने किया। समारोह में रोबिन कुमार महतो, दीपक उरांव, विजयनाथ महतो, विवेकानंद प्रजापति, रंजू देवी, ममता चौहान, बीना सिंह, पार्वती देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरातू में हर्षोल्लास से मना विहिप का स्थापना दिवस