भारत के गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। भारत के गौरवशाली इतिहास को वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंभारत के गौरवशाली इति

हाथरस।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, रविवार को अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राजेश प्रान्त संगठन मंत्री, विहिप ब्रज प्रान्त रहे। उन्होंने अखंड भारत के ऐतिहासिक स्वरूप, भारत के विभाजन की परिस्थितियों एवं उसके कारणों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखंड भारत केवल भूभाग की कल्पना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय एकात्मता का संकल्प है। प्रत्येक कार्यकर्ता को भारत के गौरवशाली इतिहास को जानकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। अखंड भारत संकल्प दिवस राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता एवं अखंडता के संकल्प को दृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक बूटिया के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन व्यवस्था जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री ने किया। मंचासीन पदाधिकारी प्रान्त सह संयोजक देवेन्द्र, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल रहे। कार्यक्रम में टिंकू दिवाकर, मुकेश सूर्यवंशी, हर्षित गौड़, कनक खंडेलवाल, अनमोल अग्निहोत्री, किशन भारती, लकी शर्मा, अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, अमित कुशवाह, गौरव प्रजापति, छोटू राणा, अजय शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, महक रावत, प्रियांशी वार्ष्णेय, विजय गुप्ता, प्रशांत खंडेलवाल, दाऊ दयाल वर्मा, राय सिंह यादव आदि रहे।


