पितृपक्ष : पिंडदानियों की सेवा के लिए विष्णुपद व फल्गु के घाट पर कई नई-नई सुविधाएं

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

पितृपक्ष : पिंडदानियों की सेवा के लिए विष्णुपद व फल्गु के घाट पर कई नई-नई सुविधाएं पितृपक्ष : पिंडदानियों की सेवा के लिए विष्णुपद व फल्गु के घाट पर क

पितृपक्ष : पिंडदानियों की सेवा के लिए विष्णुपद व फल्गु के घाट पर कई नई-नई सुविधाएं

-विष्णुपद मंदिर तुलसीबाग के पास पहली बार दो वीआईपी शौचालय की रहेगी व्यवस्था

नई सुविधाएं

फोटो

गया जी, निज प्रतिनिधि।

पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। खासकर मेला क्षेत्र व घाटों पर। स्थायी प्याऊ स्टैंड, चेंजिंग रूम, शौचालय, स्नानागार और टंकी वाले पेयजल पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। विष्णुपद इलाके और फल्गु के घाटों पर पीएचईडी और नगर निगम की ओर से कई काम हो रहे हैं। इसके अलावा पहली बार हर घाट व वेदी पर मोबाइल एटीएम की सुविधा मिलेगी। गुम होने पर बच्चों को परिजन से मिलाने के लिए बच्चों की कलाई क्यूआर कोड वाला रिसट बैंड बांधा दिया जाएगा। वृद्ध व लाचार यात्रियों के लिए 150 टोटो की व्यवस्था रहेगी।

प्याऊ और शौचालय की व्यवस्था

श्मशान घाट से लेकर रबर डैम तक 60 स्थायी प्याऊ स्टैंड, सीताकुंड घाट पर 20 बन रहे

पीएचईडी विभाग की ओर से विष्णुपद मंदिर के आसपास के अलावा फल्गु के घाटों पर कई नए निर्माण हो रहे हैं। 40 नए चेंजिंग रूम तैयार हो रहे हैं। देवघाट व संगतघाट इलाके में पहले के अलावा 40 नए चेजिंग रूम की सुविधा रहेगी। देवघाट इलाके में 20 व सीताकुंड घाट पर 20 बन रहे हैं। घाटों पर पिंडदानियों की सुविधा के लिए 40 पहली बार फाउंडेशन वाले 60 प्याऊ बन रहे हैं। 40 नए स्थायी शौचालय बन रहे हैं। इनमें 20 श्मशान घाट व 20 सीताकुंड वाले क्षेत्र में बनेगा। साथ ही विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के तुलसीबाग के पास दो वीआईपी शौचालय की सुविधा रहेगी। चार स्नानागार व छह यूरिनल भी बनेंगे।

पेयजल की व्यवस्था

बोरिंग के बाद दो हजार लीटर की टंकी से निकलेंगे 10 पेयजल नल पोस्ट, चार का निर्माण जारी

नगर निगम की ओर से पहली बार टंकी वाले नल पोस्ट की सुविधा तीर्थयात्रियों को मिलेगी। नगर निगम की ओर से चार टंकी का निर्माण होगा। रबर डैम, श्मशान घाट, देवघाट व सीताकुंड घाट वाले क्षेत्र में। रबर डैम के पास बोरिंग हो रहा है। बोरिंग होने के बाद दो हजार लीटर वाली टंकी (जल मीनार) के साथ 10 पेयजल नल पोस्ट रहेंगे।

मधुबनी पेंटिंग

रबर डैम के पास संगत घाट की दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग पिंडदानियों को करेगी आकर्षित

इस बार सीताकुंड के अलावा विष्णुपद इलाके वाले घाटों की दीवारों पर मधुबनी पेटिंग पिंडदानियों को आकर्षित करेगीं। रबर डैम के पास की दीवार पर मधुबनी पेटिंग की जा रही है। यहां पर कलाकार पेटिंग के जरिए भगवान श्री राम के गया जी आने वाले माता सीता के पिंडदान करने के दृश्य को दीवारों पर उकेर रहे हैं।

सुरक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था

घाटों पर मोबाइल मेडिकल टीम की रहेगी सुविधा, सुरक्षा पर रहेगी विशेष नजर

समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को पत्रकारों के साथ हुई बैठक में डीएम शशांक शुभंकर ने पितृपक्ष मेले में पहले के अलावा नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार घाटों पर मोबाइल टीम रहेगी। आपात स्थिति में टीम पिंडदानियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराएगी। डीएम ने बताया कि सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए विशेष टीम तैनात रहेगी। मोबाइल एटीएम की सुविधा पर पहली बार रहेगी।

सामान्य प्रश्न

✦पितृपक्ष मेला-2026 में क्या नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी?−
पितृपक्ष मेला-2026 में स्थायी प्याऊ स्टैंड, चेंजिंग रूम, शौचालय, स्नानागार और टंकी वाले पेयजल पोस्ट जैसी नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपितृपक्ष : पिंडदानियों की सेवा के लिए विष्णुपद व फल्गु के घाट पर कई नई-नई सुविधाएं