बाबा गणिनाथ के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें : विधायक
हिन्दुस्तान, आरा
तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती समारोह में कहा कि वैश्य समाज के उत्थान और विकास के लिए बाबा गणिनाथ के आदर्शों का पालन आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा को विकास का महत्वपूर्ण कारक बताते हुए सभी से अपने बच्चों को शिक्षित करने का आग्रह किया।

पीरो, संवाद सूत्र। गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि वैश्य समाज के उत्थान और समुचित विकास के लिए हमें बाबा गणिनाथ के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। बाबा गणिनाथ जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास और उत्थान सम्भव है। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी लोग अपने बेटे-बेटियों को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं।


