Hindi NewsIndia NewsVisakhapatnam Gas Leak Case: Benzimidazole gas at Sainor Life Sciences Pvt Ltd at Andhra Pradesh
विशाखापत्तनम की फैक्ट्री में गैस लीक; दो मजदूरों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

विशाखापत्तनम की फैक्ट्री में गैस लीक; दो मजदूरों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की एक फैक्ट्री में बेंजिमिडाजोल गैस के रिसाव से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों दोनों लोग श्रमिक हैं और फैक्ट्री...

Jun 30, 2020 08:11 am ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली,
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की एक फैक्ट्री में बेंजिमिडाजोल गैस के रिसाव से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों दोनों लोग श्रमिक हैं और फैक्ट्री में ही काम करते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह हादसा सिनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गैस के रिसाव के कुछ समय बाद हालात पर काबू पा लिया गया। 

परवाडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया, 'दो लोगों की मौत हुई है और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब हालात पूरी तरह से काबू में हैं। जिन दो लोगों की मौत हुई, वे साइट पर ही मौजूद थे। गैस का फैलाव अन्य किसी जगह पर नहीं हुआ है।

राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मामले की जानकारी ली है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, फैक्ट्री में यह हादसा देर रात साढ़े 11 बजे हुआ। इसके तुरंत बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया और जरूरी कदम उठाए गए।

इससे पहले  सात मई को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एक प्लांट से कैमिकल गैस के लीक होने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायति राशि देने का ऐलान किया था। जिस संयंत्र में यह हादसा हुआ था, वह लॉकडाउन के कारण 24 मार्च से ही बंद था तथा इसे मई महीने में ही दोबारा खोला गया था। संयंत्र से निकली जहरीली गैस ने तीन किलोमीटर की परिधि में कम से कम पांच गांवों को प्रभावित किया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।