बांका में चोरी के आरोप में तीन युवकों को पोल से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, बांका
बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में तीन युवकों को चोरी के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर गांव में तीन युवकों को कुछ ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पोल से बांधकर जबरदस्त पिटाई की जिसका लगातार वीडियो वायरल हो रहा है पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


