सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

कार में बैठकर एक युवक ने ऑटोमेटिक हथियार लहराते हुए एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक ने विशेष जाति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया और अपना नाम विवेक कुमार राजपूत बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कार में बैठकर ऑटोमेटिक हथियार लहराते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिया में वह एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल कर रहा है। इसमें युवक अपना नाम विवेक कुमार राजपूत बता रहा है। यह वीडियो सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वहीं, मामला सामने आने के बाद एसएसपी कांतेय कुमार मिश्रा ने एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह एवं सकरा थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह को वीडियो की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की जा रही है।

जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।