वायरल वीडियो... कन्नौज में क्लास के अंदर इश्क फरमाते दिखे शिक्षक-शिक्षिका

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ(कन्नौज), संवाददाता। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका का सारी हदें पार कर

वायरल वीडियो... कन्नौज में क्लास के अंदर इश्क फरमाते दिखे शिक्षक-शिक्षिका

छिबरामऊ(कन्नौज), संवाददाता। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका का सारी हदें पार कर अमर्यादित आचरण करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो सर्दियों के बताए जा रहे हैं। शिक्षक और शिक्षिका दोनों ही गर्म कपड़े पहने हैं। क्लास के अंदर सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में निलंबन की कार्रवाई होना लगभग तय है।यह वीडियो सौरिख विकासखंड के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय के बताए जा रहे हैं।

एक के बाद एक वायरल हुए इन वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों के क्लास से बाहर जाते ही सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका अमर्यादित आचरण करने लगते हैं। यह विद्यालय जूनियर स्तर तक संचालित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के चरित्र निर्माण का केंद्र होता है और शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं। यदि विद्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण हुआ है तो यह शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य परंपरा की मर्यादा के विपरीत है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है l वीडियो पुराना लग रहा है l मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है l रिपोर्ट आते ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी l विभाग के उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी l

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।