ट्रक चालक से वसूली का वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में एक व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी में ट्रकों से चालकों से नो एंट्री के नाम पर वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। एसपी ने कहा कि यदि पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर रविवार की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति होमगार्ड की वर्दी पहने हुए है। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ट्रकों को रोककर चालकों से वसूली कर रहा है। नो एंट्री के नाम पर वसूली की बात सामने आई है। जिसका एक ट्रक चालक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संदर्भ में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
यदि ऐसा मामला है तो वायरल वीडियो की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

