स्ट्रेचर न मिलने पर बुजुर्ग को गद्दे में अस्पताल ले गए

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मोदीनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में एक वृद्ध कांवडिए की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। स्ट्रेचर की अनुपलब्धता के कारण चार लोगों ने उन्हें गद्दे पर अस्पताल पहुँचाया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

स्ट्रेचर न मिलने पर बुजुर्ग को गद्दे में अस्पताल ले गए

मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे शिविर का है। शिविर में एक वृद्ध कांवडिए हृदयगति रुकने से मौत हो गई। स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं होने पर गद्दे पर डालकर चार लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगभग 60 वर्षीय वृद्ध शिविर में रुका हुआ था।

अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चार लोगों ने वृद्ध को गद्दे पर लिटाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गद्दे पर बीमार वृद्ध को ले जाते का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी का कहना है कि अस्पताल में पहुंचते ही उसे स्ट्रेचर उपलब्ध करा दिया गया था। हालांकि वृद्ध की तब तक मौत हो चुकी थी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।