श्रीमतपुर हजूरनगर पंचायत में नीचे बैठकर खाना खाने मामले की सीओ करेंगे जांच
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित श्रीमतपुर हजूरनगर के पंचायत

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित श्रीमतपुर हजूरनगर के पंचायत भवन में बाढ़ प्रभावितों को खाना खिलाने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक गरमागरम बहस और गाली-गलौज भी कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि उन दोनों युवकों में किसी बात को लेकर कुछ बहस हो गई थी। जो बाद में सुलझ गई थी। जबकि कुछ लोग नीचे बैठकर खाना खाते वायरल वीडियो में दिख रहे है। इस पर पूछे जाने पर सीओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर वायरल वीडियो की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
जांच के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


