गोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सरसवां ब्लॉक के अढ़ौली स्थित गोशाला में गोवंश के शव को कुत्तों के द्वारा नोचने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया और उचित देखभाल की मांग की। गोरक्षा प्रमुख ने गोशाला के कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

गोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो वायरल

सरसवां ब्लॉक के अढ़ौली स्थित गोशाला में गोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को मामला गरमा गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर में गोशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं के विरोध में धरने पर बैठ गए। गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा ने गोशाला में गोवंशों की देखरेख में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोशाला में तैनात सभी जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया जाए और उनकी जगह नए लोगों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के गोशाला पहुंचने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।

उनके मुताबिक गोशाला का गेट नहीं खोला गया और ताला लगा रहा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने, गोवंशों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। धरने में जिला संयोजक बजरंग दल धीरेंद्र सिंह, जिला सह संयोजक आशीष, जिला गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल रूपेंद्र शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख विहिप समर बहादुर, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख मोनू शर्मा, प्रखंड संयोजक रोहित, विजय शुक्ला और रोहित पांडे आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोवंश के शव को कुत्तों के नोचने का वीडियो वायरल