ब्लैक रसोई गैस सिलेंडर बेचने की वीडियो हुआ वायरल
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुरादनगर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रसोई गैस का सिलेंडर 17 सौ रुपए में बेचा जा रहा है। वीडियो में एक सेल्समैन ग्राहकों से सौदेबाजी कर रहा है। हालांकि, संबंधित गैस एजेंसी के संचालक ने इसे पुराना बताया है। इस मामले में कई लोग चिंता जता रहे हैं।

मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। रसोई गैस का सिलेंडर ब्लैक में 17 सौ रुपए में देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर 20 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारत गैस की एक गाड़ी खड़ी हुई है। सेल्समैन एक व्यक्ति को ब्लैक से 17 सौ रुपए का रसोई गैस सिलेंड़र देने की बात कह रही है। सिलेंडर लेने वाला व्यक्ति काफी देर तक सौदा करता है,लेकिन सेल्स मैन इससे कम पर सिलेंडर देने से इंकार कर देता है। भारत गैस एजेंसी के संचालक विनोद जिंदल ने वीडियो को पुराना बताया है।


