हर रोज ठोकर खाता है 80 हजार फॉलोअर वाला पत्थर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इंस्टाग्राम पर ‘मूलचंद जी’ नाम का पत्थर वायरल हो गया है और इसके 80 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। एक शख्स पिछले 11 महीनों से रोज पैर से ठोकर मारकर इसे गोल बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसके सात जोड़ी जूते खराब हुए और पैरों में चोटें आईं। पत्थर का वजन 1,615 ग्राम से घटकर 392 ग्राम रह गया। शख्स का कहना है कि वह अपनी कोशिश से मेहनत का संदेश देना चाहता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। सोशल मीडिया पर स्टार बनने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर ‘मूलचंद जी’ नाम का एक पत्थर खूब वायरल हो रहा है। इसके 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। एक शख्स पिछले 11 महीनों से इस पत्थर को एकदम गोल बनाने के लिए रोजाना पैर से ठोकर मार रहा है। इस अनोखी कोशिश में शख्स के 7 जोड़ी जूते खराब हो चुके हैं और पैरों में चोटें भी आईं, लेकिन उसने हार नहीं मानी।ठोकर खाने से पत्थर का वजन 1,615 ग्राम से 392 ग्राम रह गया है। शख्स का कहना है कि वह इसके जरिए लोगों को मेहनत का संदेश देना चाहता है।


