बगड़ी : भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नवगछिया के खरीक थाना के बगड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में ऋषिदेव यादव, उनकी पत्नी नूतन देवी, बेटी मौसम कुमारी और कन्हैया यादव, सुमित यादव, बुधो यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बगड़ी : भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

नवगछिया, निज संवाददाता। शनिवार की सुबह खरीक थाना के बगड़ी गांव में भूमि एवं पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर डंडा चला। घटना में एक पक्ष से ऋषिदेव यादव (45), उसकी पत्नी नूतन देवी (40) व बेटी मौसम कुमारी (14) एवं दूसरे पक्ष से कन्हैया यादव (30), उसका भाई सुमित यादव (22) व पिता बुधो यादव (65) गंभीर रूप घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को खरीक सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के ऋषिदेव व दूसरे पक्ष के कन्हैया को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडा व धारदार हथियार से मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है।

पुलिस ने फायरिंग की बात को खारिज कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबगड़ी : भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल