ट्रैक्टर ट्रॉली से पाइप टूटने के विवाद में गर्भवती महिला पर हमला
मंगलसूत्र गायब, बरसाना पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा ट्रैक्टर ट्रॉली से पाइप टूटने के विवाद में गर्भवती महिला पर हमला ट्रैक्टर ट्रॉली से पाइप टूटने के

थाना बरसाना के अंतर्गत गांव चिकसौली में पानी की पाइप लाइन टूटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं ने घर में घुस गर्भवती महिला को गिरा पीटा। आरोप है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने के उददेश्य से पेट में लातें मारी। इस दौरान उसके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चिकसौली, बरसाना निवासी प्रताप ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
उसके मकान के सामने स्थित पानी की पाइप लाइन ईंट खाली करने आए ट्रैक्टर की ट्रॉली से दब कर टूटने से पानी रास्ते में बहने लगा था। आरोप है कि इस बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी होने के चलते मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर में घुस कर पीड़ित की पत्नी प्रवारानी के साथ पड़ोसी दो महिलाओं ने अपनी दो बेटियों के साथ एकजुट हो गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने सिर के बाल खींच जमीन पर गिराकर मारपीट की। पीडिता को उपचार के लिये भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


