Hindi Newsदेश न्यूज़Violent clashes again in Manipur army takes action Curfew imposed in Imphal Valley - India Hindi News

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेना की कार्रवाई में 17 घायल; इंफाल घाटी में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई, फोउगाकचाओ से फिर झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बाद सेना और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में 17 लोग घायल हो गए।

Himanshu Jha भाषा, इंफाल।Thu, 3 Aug 2023 01:26 PM
share Share
Follow Us on

मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई, फोउगाकचाओ से फिर झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बाद सेना और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में 17 लोग घायल हो गए। इंफाल घाटी में एहतियात के तौर पर फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

अंतिम संस्कार के लिए प्रस्तावित स्थल को लेकर यथास्थिति का आदेश
मणिपुर उच्च न्यायालय ने चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में उस प्रस्तावित स्थल को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया, जहां कुकी-जो समुदाय के लोगों ने जातीय संघर्ष में मारे गए 35 लोगों की अंत्येष्टि करने की योजना बनाई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन ने सुबह छह बजे सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। 

इस बीच, कुकी-जो समुदाय का संगठन 'इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम' (आईटीएलएफ) भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुरोध के बाद अत्येष्टि कार्यक्रम पांच दिन के लिए सशर्त स्थगित करने पर सहमत हो गया। उसने बताया कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी यही अनुरोध किया है। आईटीएलएफ ने कहा, ''हमने एक नए घटनाक्रम के कारण कल रात से सुबह चार बजे तक बैठक की। एमएचए (गृह मंत्रालय) ने हमसे अंत्येष्टि कार्यक्रम पांच और दिन स्थगित करने का अनुरोध किया और यदि हम इस आग्रह को स्वीकार करते हैं तो हमें उसी स्थान पर अंतिम संस्कार करने की अनुमति मिल जाएगी तथा सरकार उसे इस कार्य के लिए वैध बना देगी। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी ऐसा ही अनुरोध किया था।'' 

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें