बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या
सहारनपुर के नयागांव में बच्चों के विवाद के चलते परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संदर्भ में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला पहले दिन शांत हुआ था, लेकिन रात को फिर से भड़क गया।

सहारनपुर। नयागांव में शुक्रवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर परिजनों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और सरियों से हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अंकुर पुत्र विनोद और सचिन पुत्र राजबीर के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि देर रात संदीप और सचिन परिजनों के साथ लाठी डंडे लकर अंकुर के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में अंकुर की मां अनिता और ताऊ रमेश घायल हो गए। सिर में चोट लगने से अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सहारनपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने राजबीर, उसकी पत्नी मुन्नी, बेटे संदीप, सचिन, अंकित, आशु, विकास और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा.
दिन में थमा विवाद, रात में खूनी खेल
दिन में बच्चों के विवाद को लेकर अंकुर और सचिन के बीच कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। आरोप है कि देर रात मामला फिर भड़क गया और संदीप व सचिन परिजनों के साथ अंकुर के घर पहुंच गए और हमला कर दिया।
महिला की मौत के बाद थाने पर हंगामा
नया गांव में महिला की मौत की खबर फैलते ही शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों ग्रामीण बड़गांव थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए.
------------
वर्जन....
नयागांव में लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना में एक महिला की मौत हुई है। मृतका के पति की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अमित सिंह, सीओ देवबंद


