दलित परिवारों या महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: संजय पासवान

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

सदर अस्पताल से मंत्री संजय पासवान ने एसपी से की बात , चिराग पासवान के निर्देश पर पहुंची पांच सदस्यीय लोजपा (रा.) की जांच टीम

दलित परिवारों या महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: संजय पासवान

सदर अस्पताल से मंत्री संजय पासवान ने एसपी से की बात चिराग पासवान के निर्देश पर पहुंची पांच सदस्यीय लोजपा (रा.) की जांच टीम पीड़ित महिलाओं का आरोप घर में घुसकर 10 लोगों ने की मारपीट जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के परियांवा गांव में बीते शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही दलित परिवार की तीन महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान के नेतृत्व में लोजपा की 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंची। मंत्री ने अस्पताल के बेड पर भर्ती पीड़ित महिलाओं का हालचाल जाना और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री संजय पासवान ने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति रिपोर्ट ली और सख्त लहजे में निर्देश दिया कि पीड़ितों की चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आवाज उठाना

अस्पताल में मंत्री के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जमीन को लेकर गांव के कुछ रसूखदार लोगों से उनका पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को अचानक करीब 10 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए ताबड़توड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में तीनों महिलाएं लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। मंत्री ने अस्पताल परिसर से ही जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को फोन लगाया। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

सरकार का आश्वासन

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। दलित परिवारों या महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। हमारी सरकार और पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गठित इस उच्चस्तरीय जांच टीम में मंत्री संजय पासवान के साथ लोजपा (रा.) एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान, सुरेश पासवान और संजय पासवान मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिन्स कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी, इंदु कश्यप, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड निरंजन कुमार नीरू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ खुर्शीद रशीद, युवा अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा आदि मौजूद थे। फोटो- 22 अगस्त जेहाना- 16 कैप्शन- परियांवा गांव में बीते शुक्रवार को हुई जमीन विवाद में एक ही दलित परिवार की तीन महिलाओं के साथ हुई मारपीट मामले में सदर अस्पताल में पीड़िता से मिलते सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान व अन्य。

सामान्य प्रश्न

✦इस हिंसा के कारण क्या थे?−
जमीन विवाद के चलते इनमें से कुछ रसूखदार लोगों के साथ पीड़ित महिलाओं का पहले से विवाद चल रहा था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदलित परिवारों या महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: संजय पासवान