स्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

स्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमला
स्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमला

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी पीजीआई क्षेत्र के एल्डिको स्थित एबीसी बलिया हाउस इलाके में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते खौफनाक वारदात हुई। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और कील लगे डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान हाथ, पैर और उंगलियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फतेहपुर के लालौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी बिपिन सिंह, जो फिलहाल एल्डिको में रहकर काम करते हैं, बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर रिश्तेदारों के साथ बैठे थे, तभी हमलावरों ने धावा बोल दिया और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।इंस्पेक्टर

पीजीआई सुनील सिंह के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष फतेहपुर के एक ही इलाके के हैं और मौरंग सप्लाई कारोबार को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने विकास सिंह तोमर, ऋषु सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ चुन्नू, वीरेंद्र प्रताप गौड़ उर्फ बीरू, शिवम सिंह कछवाहा और शिवम अवस्थी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कॉर्पियो सवारों ने रॉड-डंडों से युवक पर किया जानलेवा हमला