घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव बहरामपुर बाढ़ली में चार आरोपियों ने एक घर में प्रवेश कर तीन व्यक्तियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायलों में से एक, अरबाज, गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर बाढ़ली में लाठी-डंडों, राड, धारदार हथियार लेकर चार आरोपियों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर बाढ़ली निवासी गुलफाम ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 19 अगस्त को गांव निवासी मतलूब, साकिब, अलतमस, फरहत हाथों में लाठी-डंडे व राड व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़ित, उसके भाई रिफाकत व भतीजा अरबाज खान के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
मारपीट में अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई रिफाकत गंभीर चोट के कारण बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


