मरीज से मारपीट में डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ मारपीट का मामला बढ़ता जा रहा है। बार काउंसिल के सदस्य अजय कुमार शुक्ल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता महासंघ ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है।

मरीज से मारपीट में डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग

जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी चिकित्सक व नर्स के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने तथा विभागीय दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की गई है। ​इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही बरतना और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करना अब आम बात हो गई है।

​सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि जहां मरीज या तीमारदार अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं, वहां अस्पताल स्टाफ अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर उल्टे उनके ही खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज करा देता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अस्पताल कर्मियों के इस अशोभनीय व कटु व्यवहार से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। यदि जिला प्रशासन ने दोषी डॉक्टर व नर्स के विरुद्ध अविलंब कठोर दंडात्मक कदम नहीं उठाए, तो अधिवक्ता समाज आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमरीज से मारपीट में डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग