धारदार हथियार से प्रहार कर दंपति को किया लहुलूहान
जहानाबाद में एक दंपति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। एक रात पहले मारपीट के बाद जब दंपति पुलिस चौकी में शिकायत करने जा रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें रोककर चोट पहुंचाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जहानाबाद। एक दिन पूर्व घर में घुसकर की गई मारपीट के बाद शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहे दंपति को रास्ते में घेरकर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दंपति घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
घटनाक्रम
थाना जहानाबाद क्षेंत्र के ग्राम खमरिया पुल निवासी वृंदावान ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 सितंबर को रात करीब आठ बजे उसका भाई बबलू गांव के ही जूनियर हाईस्कूल के निकट टहलने गया था। तभी गांव के विपिन,करन,बादल और नोनीराम उसके साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
मारपीट की घटना
जब वृंदावन को उसकी पत्नी मीनाकुमारी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि अगले दिन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने बबलू और मीना को शाही पुलिस चौकी जाते समय आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और बाइक गिराकर सिर पर लाठी व बंके से प्रहार कर दंपति को घायल कर दिया। जिससे दोनों लोग लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपी मरा समझकर वहां से भाग गए।
पुलिस की कार्रवाई
राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

