कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे बवाल के आरोपी, एक घंटे की सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

कमिश्नरी कार्यालय के बाहर हुए बवाल के मामले में आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। एसीजेएम-10 ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था में खलल डालने के नाम पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी दिग्विजय भाटी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे बवाल के आरोपी, एक घंटे की सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत

कमिश्नरी कार्यालय के बाहर हुए बवाल, सड़क जाम और बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई सुनवाई लगभग 12:15 बजे तक चली। सुनवाई पूरी होने के बाद एसीजेएम-10 ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आरोपियों को 10 थानों की भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में कोर्ट लाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने अदालत के समक्ष बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े तथ्यों को रखा। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

नारेबाजी का मामला

- हवालात वाहन में बैठते ही लगे नारे

कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश के बाद जब पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच हवालात वाहन तक लेकर पहुंची, तो वाहन में बैठते ही कुछ आरोपियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने पूरे मार्ग में लगातार नारे लगाए। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त थी कि किसी भी समर्थक को आरोपियों के करीब नहीं आने दिया गया। कोर्ट परिसर से लेकर जेल के लिए रवाना होने तक पुलिस ने पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखी।

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

- मुख्य आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, बवाल का मुख्य सूत्रधार दिग्विजय सिंह भाटी है। उसके साथ रवि गौतम, सुशील गौतम और हिमांशु सिद्धार्थ को भी प्रमुख आरोपी बनाया गया है। दिग्विजय भाटी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बैंक मैनेजर को जातिसूचक शब्द कहकर धमकाने, टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने, कर्मचारियों से अभद्रता, रेप पीड़िता की मां को धमकाने सहित कई गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उसे करीब 10 दिन पहले जिलाबदर भी किया गया था। अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और कुछ के कुख्यात अमित मिरिंडा गैंग से संपर्क होने की जानकारी जांच में सामने आई है। वहीं आरोपी ऋतिक के खिलाफ हत्या के प्रयास और सड़क जाम कराने का मुकदमा भी दर्ज बताया गया है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

लोगों को गिरफ्तार क्यों किया गया?
लोगों को बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।