दरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया के खुखुंदू क्षेत्र में रविवार को एक परिवार के दरवाजे पर दबंगों ने महिलाओं सहित मारपीट की। सीसी कैमरे में कैद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवाद दरवाजे की भूमि को लेकर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
दरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई में रविवार को एक परिवार के दरवाजे पर उचढ़कर दबंगों ने मारपीट की। महिलाओं के साथ ही मारपीट की गई। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव के दो पक्षों में दरवाजे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

लाठियां चटकी। आरोपी महिलाओं तक को नहीं बख्से और बेरहमी से उनकी भी पिटाई करने लगे। जो महिलाएं विवाद छुड़ाने गई, उनकी भी पिटाई की गई। पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि इसके पहले भी यहां मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने 31 दिसंबर को उस मामले में केस भी दर्ज किया, लेकिन गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। खुखुंदू थाना प्रभारी बीबी राजभर ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल