मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

गांव गोराचम में रविवार सुबह खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। एक युवक ने वीडियो में तमंचा दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में चल रहा है।

मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

गांव गोराचम में रविवार सुबह खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार सुबह करीब सात बजे गांव में खेत की मेड़ जोतने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया।

हमले में एक पक्ष से रामनाथ सिंह, रामसनेही दूसरे पक्ष से सुमित, विक्रम निवासी गोराचम घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में कराया गया। घायल रामनाथ सिंह ने बताया कि भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि दो राउंड फायरिंग भी हुई है। कोतवाली अलीगंज प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग की बात गलत प्रतीत हो रही है। मौके पर पत्थर पड़े मिले हैं और मेड़ को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।