पांच हजार रुपये के विवाद में परिवार से मारपीट, चार के खिलाफ केस

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचूनांगल की मढ़ैया गांव में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। चार लोगों ने युवक अरविंद के साथ मारपीट की और उसकी मां के साथ भी बुरा बर्ताव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

पांच हजार रुपये के विवाद में परिवार से मारपीट, चार के खिलाफ केस

कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचूनांगल की मढ़ैया गांव में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गांव चाचूनांगल निवासी जागिन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलबार शाम मनोज, राजेश, देशराज और नेकपाल निवासी चाचूनांगल की मढ़ैया उसके बेटे अरविंद से पांच हजार रुपये मांगने लगे। इसी दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

बेटे को बचाने पहुंची उसकी पत्नी राजेश्वीर के साथ भी मारपीट की गई।घटना की सूचना पर पुलिस ने वादी और उसके परिजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच हजार रुपये के विवाद में परिवार से मारपीट, चार के खिलाफ केस