जगतजीत इंटर कॉलेज गेट के बाहर कक्षा 10 के छात्र की पिटाई, गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद के दौरान कक्षा 10 के छात्र शिवाकांत की गंभीर पिटाई की गई। शिवाकांत को गंभीर चोटें आईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छात्र ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच चल रही है।

जगतजीत इंटर कॉलेज गेट के बाहर कक्षा 10 के छात्र की पिटाई, गंभीर घायल

इकौना। श्रावस्ती जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के गेट के पास मंगलवार को किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने कक्षा 10 के छात्र शिवाकांत की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के खजुरार निवासी शिवाकांत पुत्र दिनेश कुमार प्रजापति जगतजीत इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार को कालेज से बाहर निकलने के बाद वह ११ बजे कॉलेज गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान मेरे क्लास के छात्र अल्ताफ पुत्र अज्ञात अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे और लात मूका थप्पड व हाथ के चुल्ले से भद्दी भद्दी गाली देकर मारने पीटने लगे।

विपक्षियों की मारपीट में छात्र शिवाकांन्त ख़ून से लथपथ हों गया।मारपीट में छात्र के शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद छात्रों ने घायल छात्र को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और छात्र को थाने भेज दिया गया। घटना को लेकर छात्र शिवाकांत पुत्र दिनेश कुमार निवासी खजुरार थाना पयागपुर जनपद बहराइच ने विपक्षी अल्ताफ,रवि, हिमांशु,आकाश के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट, जानमाल धमकी की तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर छात्र के साथ मारपीट घटना की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजगतजीत इंटर कॉलेज गेट के बाहर कक्षा 10 के छात्र की पिटाई, गंभीर घायल