रेलवे गेटमैन से मारपीट कर जबरन खुलवाया फाटक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

13 सितंबर को बृजराजपुर और गम्हरिया के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ लोगों ने गेटमैन के साथ मारपीट की और जबरन फाटक खोलने की कोशिश की। रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आरपीएफ जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

रेलवे गेटमैन से मारपीट कर जबरन खुलवाया फाटक

बृजराजपुर और गम्हरिया के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन से दुर्व्यवहार एवं मारपीट कर जबरन फाटक खुलवाने का मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे की है। गेटमैन ने रेल अधिकारियों और आरपीएफ को रविवार देररात सूचना दी। गेटमैन से मारपीट और फाटक खुलवाने की घटना को चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने गंभीरता से लिया है, क्योंकि ऑन ड्यूटी रेलकर्मी से मारपीट और फाटक खुलवाना सुरक्षा नियम के खिलाफ है। इससे क्रॉसिंग पर दुर्घटना हो सकती थी। आरपीएफ घटना में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि आगे ऐसी हरकत न हो। सूचना के अनुसार, जबरन फाटक खुलवाने वाले नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।

रेल प्रशासन ने सड़क राहगीरों से अपील की है कि फाटक पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। फाटक पार करने के चक्कर में खुद को खतरे में न डालें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे गेटमैन से मारपीट कर जबरन खुलवाया फाटक