जलेसर की विनोद गौतम नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से सम्मानित

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के प्रिंसिपल विनोद गौतम को नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया। समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें सम्मानित किया। विनोद गौतम ने इसे अपने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का सामूहिक सम्मान बताया। यह पुरस्कार पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल पैदा कर रहा है।

जलेसर की विनोद गौतम नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से सम्मानित

नगर के शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, न्यू एरा स्कूल प्रबंध निदेशक, प्रिंसिपल विनोद गौतम को नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया। रविवार नई दिल्ली होटल वेलकम बाय आईटीसी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सचिवालय उप निदेशक निखिल मिगलानी ने विनोद गौतम को सम्मानित किया। शिक्षाविदों ने विनोद गौतम के दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षिक नवाचारों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।सम्मानित होने पर विनोद गौतम ने कहा यह गौरवशाली पुरस्कार केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

हमारा निरंतर प्रयास रहेगा हम ग्रामीण व कस्बाई अंचल के बच्चों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाएं। जलेसर की शिक्षाविद् को सम्मानित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, शिक्षक, छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों ने शुभकामना दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजलेसर की विनोद गौतम नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2026 से सम्मानित