विनीता शर्मा तीसरी बार बनी बेस्ट कोऑर्डिनेटर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादइंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की शिक्षिका विनीता शर्मा को विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा तीसरी बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट ओवरऑल कोऑर्डिनेटर अवार्ड मिला। यह पुरस्कार छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता बढ़ाने और ओलंपियाड गतिविधियों के सफल संचालन के लिए दिया गया। प्रधानाचार्या रेनू श्रीवास्तव ने विनीता की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।

ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की शिक्षिका विनीता शर्मा को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने शुक्रवार को तीसरी बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट ओवरऑल कोऑर्डिनेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, ओलंपियाड गतिविधियों के सफल संचालन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि विनीता शर्मा ने अपने समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य से यह उपलब्धि हासिल की है।


