दवा कारोबारी की हत्या में बहू शालू समेत तीन आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी, शाम तक फैसला

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्या मामले में बहू शालू और अन्य आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई पूरी हुई। बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया, जबकि अभियोजन ने रिमांड की मांग की। विनीत की हत्या की जांच में बेटा सुब्रत भी संदिग्ध है। कोर्ट का फैसला शाम तक आने की उम्मीद है।

दवा कारोबारी की हत्या में बहू शालू समेत तीन आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी, शाम तक फैसला
दवा कारोबारी की हत्या में बहू शालू समेत तीन आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी, शाम तक फैसला

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू समेत तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर मंगलवार को कोर्ट में बहस पूरी हो गई। इस मामले पर शाम तक फैसला आने की उम्मीद है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने जहां कस्टडी रिमांड का विरोध करते हुए कलमबंद बयान कराए जाने की पैरवी की। वहीं अभियोजन पक्ष ने ऐसा नियम न होने का हवाला देकर रिमांड पर दिए जाने की पुरजोर पैरवी की। बता दें कारोबारी विनीत मिनोचा की रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट स्थित उनके फ्लैट में पांच सितंबर की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में उनकी बहू शालू मिनोचा पर हत्या की सुपारी देने के आरोप लगे हैं, जबकि पूर्व नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को हत्या का आरोपी मानते हुए तीनों को जेल भेजा गया है। पुलिस को शक है कि हत्या की इस साजिश का राजदार विनीत का बेटा सुब्रत भी है। हालांकि पुलिस यह भी कह रही है कि उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी शालू् और विशाल से आमना-सामना कराने के बाद की जा सकती है। इसी के चलते पुलिस ने शालू, विशाल और राजकिशोर की कस्टडी रिमांड मांगी है। शनिवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई तो बचाव पक्ष अभियोजन पर भारी पड़ गया। अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को सच बताने के लिए शालू के कलमबंद बयान दर्ज कराने की अर्जी दी गई। इसके चलते रिमांड को लेकर हुई सुनवाई पर निर्णय नहीं आ सका। इस वजह से मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने रिमांड मंजूर की है या नहीं, इसका फैसला शाम तक आने की उम्मीद है।

दवा व्यापारी के बेटे सुब्रत की भूमिका खोज रही पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो विनीत की हत्या में बेटा सुब्रत भी राजदार है। पुलिस को कुछ साक्ष्य भी उसके खिलाफ मिले हैं। पुलिस उन साक्ष्यों को तसदीक करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अभी इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही शालू, विशाल और राजकिशोर का कस्टडी रिमांड मिलेगा, हकीकत सामने आ जाएगी।

विनीत के दो फ्लैट, कीमत करोड़ों में

विनीत के अब तक दो फ्लैट सामने आए हैं। एक रतन ऑर्बिट में जबकि दूसरा वैशाली दिल्ली में बताया जा रहा है। दोनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है और दंपति विनीत व पुनीता इनके 50-50 प्रतिशत के हकदार हैं। ऐसे में पुनीता ने जून 2022 में अपनी विल की, जिसमें अपनी संपत्ति का मालिकाना हक भी विनीत को दे दिया था। उसके बाद बेटे सुब्रत और बेटी को मालिकाना हक ट्रांसफर किया था.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस मामले में बहू शालू पर क्या आरोप हैं?−
इस मामले में बहू शालू मिनोचा पर हत्या की सुपारी देने के आरोप लगे हैं।
Alok Sharma

लेखक के बारे में

Alok Sharma

शॉर्ट बायो:आलोक शर्मा पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
आलोक शर्मा भारतीय डिजिटल और प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में क्राइम टीम को लीड कर रहे हैं। 2023 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
आलोक ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में हिंदुस्तान से की। 2010 में दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबार में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2024 में हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
LLB (विधि स्नातक) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण आलोक को विधि और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह लीगल बीट पर कमांड होने के साथ क्राइम रिसर्च और अपराध से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, इंटरटेनमेंट, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर आलोक की समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। आलोक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
लीगल, जिला प्रशासन, धर्म, ट्रांसपोर्टेशन, स्पोर्ट्स, जेल, रेलवे, अपराध, राजनीति, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदवा कारोबारी की हत्या में बहू शालू समेत तीन आरोपियों की रिमांड पर बहस पूरी, शाम तक फैसला