बोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपीबोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी

बोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी

1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनयतोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। बिनयतोष मिश्रा का बोकारो से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वे 5 जनवरी 2014 से 21 दिसंबर 2014 तक सीआईएसएफ के डीआईजी के पद पर बोकारो में पदस्थापित रहे। इसके बाद उनका प्रमोशन आईजी सीआईएसएफ के पद पर हुआ व उन्हें दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में आईजी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी मिली। बिनयतोष मिश्रा ने वर्ष 1993 में पुलिस सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ओडिशा के बालासोर, बरहामपुर व जाजपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रांसपोर्ट विभाग, होमगार्ड व फायर सर्विसेज सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने करीब सात वर्षों तक सीआईएसएफ में सेवाएं दीं। डीआईजी बोकारो के बाद वे आईजी हेडक्वार्टर व आईजी साउदर्न सेक्टर, चेन्नई के पद पर रहे। तकनीक व साइबर अपराध के क्षेत्र में भी उनका विशेष अनुभव रहा है। उनके कार्यकाल में ओडिशा पुलिस को आईसीजेएस व पुलिस में आईटी के बेहतर इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले। बिनयतोष मिश्रा को वर्ष 2009 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस, वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस, 2017 में आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक व 2019 में राज्यपाल पदक से सम्मानित किया गया। बता दें कि विनयतोष मिश्रा की पत्नी ममता झा व ससुर साहित्यकार स्व पंडित विद्यानंद झा बोकारो में आयोजित सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमो में काफी सक्रिय रहे। विनयतोष मिश्रा के डीजीपी बनने पर बोकारो में उनके कार्यकाल को याद करते हुए लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी