खेल : विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने बेंगलुरु। भारत के पूर्व तेज

खेल : विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने बेंगलुरु। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार को कर्नाटक टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगले क्षेत्ररक्षक कोच के रूप में उनके सपोर्ट स्टाफ में होंगे। 42 वर्षीय विनय यह येरे गौड़ का पद संभालेंगे। हाल में महाराजा टी-20 ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स की कमान संभालने के बाद, कर्नाटक के मुख्य कोच के रूप में विनय की यह पहली जिम्मेदारी होगी। भारत के लिए एक टेस्ट और 31 वनडे खेलने के अलावा, विनय कोलकाता नाइट राइडर्स (2014) और मुंबई इंडियंस (2015 और 2017) की उन टीमों का भी हिस्सा थे जिन्होंने आईपीलए खिताब जीता था।

पिछले सीजन की उपविजेता रही कर्नाटक की टीम 11 अक्तूबर को आंध्र के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : विनय कुमार कर्नाटक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने