संशोधित:विंध्स एक्सप्रेस-वे: प्रभावित किसानों को सर्किल रेट का मिलेगा चारगुना मुआवजा

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

-विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण क्रय कमेटी की हुई बैठक -विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण क्रय कमेटी की हुई बैठक -सदर तहसील के प्रभावित 55 ग्रामों के किसान हु

संशोधित:विंध्स एक्सप्रेस-वे: प्रभावित किसानों को सर्किल रेट का मिलेगा चारगुना मुआवजा

मिर्जापुर,संवाददाता। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गठित क्रय कमेटी एवं प्रभावित हो रहे किसानों की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील सदर में विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित कुल 55 ग्रामों के काश्तकारों को दर/सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया।

किसानों को मुआवजे की जानकारी

किसानों को बताया गया कि सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना, जबकि शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही भूमि पर निर्माण मकान, कुआं, ट्यूबवेल आदि संरचनाओं का मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसानों की आपत्तियों की सुनवाई की गई। साथ ही उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने सर्किल रेट को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई। उनके कहना था कि नए सर्किल रेट में उनके गांव का सर्किल रेट कम निर्धारित किया गया है।

किसानों की चिंताएं

एक्सप्रेस की जद में उनके घर, पेड़ सड़क और नाली के आने की जानकारी देते हुए अपनी चिंताओं से अवगत कराया। इस जिलाधिकारी ने गाटे की नापी कराने, निर्माण,बोरिंग, घरआदि के बारे में फैसला लेने के बारे में किसानों को अवगत कराते हुए शासन के निर्धारित मानदंडों के आधार पर उचित मुआवजा तय करने दिलाने के बारे में अवगत कराया। विंध्य एक्सप्रेस वे केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। विंध्य एक्सप्रेस को आकार देने के लिए शासन से लेकर प्रशासन स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारियों के क्रम में सदर तहसील के प्रभावित गांवों के किसानों की बैठक हुई। इससे पहले चुनार तहसील के प्रभावित गांवों के किसानों की बैठक चुनार में पिछले दिनों हो चुकी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, सदर तहसीलदार दीक्षा पांडेय, आरआई, लेखपाल और बड़ी संख्या में किसान रहे।

सामान्य प्रश्न

✦विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण किसके नेतृत्व में हुआ?−
यह बैठक जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंशोधित:विंध्स एक्सप्रेस-वे: प्रभावित किसानों को सर्किल रेट का मिलेगा चारगुना मुआवजा