हादसे में मृत युवक की पत्नी को चार लाख का चेक सौंपा
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
सिमरोली गांव में एक सिख युवक की आवारा गोवंश की टक्कर से मौत हो गई। विधायक विवेक वर्मा ने घटना के सातवें दिन मृतक की पत्नी सरनजीत कौर को चार लाख का चेक उनके घर जाकर प्रदान किया। विधायक और बीसलपुर के तहसीलदार ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

सिमरोली गांव में सिख युवक की आवारा गोवंश की टक्कर से मौत के बाद विधायक विवेक वर्मा ने घटना के सातवें दिन ही मृतक की पत्नी सरनजीत कौर को चार लाख का चेक घर जाकर प्रदान किया है। विधायक के साथ बीसलपुर के तहसीलदार भी पीड़ित के घर गए। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


