बिरौल:सकारात्मक संदेश दे रहा मन की बात कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, दरभंगा
रविवार को बिरौल पंचायत के बिरौल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुजीत कुमार की उपस्थिति में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड की बिरौल पंचायत के बिरौल गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम विधायक सुजीत कुमार के नेतृत्व में श्याम कामत के आवास पर हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के जरिए देश के आम लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


