समानांतर पुल के पिलरों के निर्माण में तेजी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो : भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से समानांतर

समानांतर पुल के पिलरों के निर्माण में तेजी

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से समानांतर पुल के जल्द शुरू होने की उम्मीद में शासन ही नहीं आमजन भी हैं। सेतु के स्लैब गिरने के बाद हुई हाईलेवल मीटिंग में पथ निर्माण विभाग ने पुल बनाने वाली एजेंसी को 31 दिसंबर तक हैंडओवर करने को कहा है। हालांकि एग्रीमेंट के हिसाब से काम खत्म करने का लक्ष्य 31 मई 2027 है। सरकार ने कार्य एजेंसी को मैनपावर बढ़ाते हुए 31 दिसंबर तक काम खत्म करने को कहा है। ताकि सेतु का दबाव कम हो सके। सरकार के निर्देश को ध्यान में रखते हुए कार्य एजेंसी ने पूर्ण हुए पिलरों पर सुपर स्ट्रक्चर रखने के लिए स्ट्रेंच तैयार करने शुरू कर दिए हैं।

भागलपुर की ओर से दो और जाह्नवी चौक की ओर से एक पिलर पर स्ट्रेंच तैयार हो गया है। निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग मंत्रालय के अभियंताओं द्वारा किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसमानांतर पुल के पिलरों के निर्माण में तेजी