ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसंपर्क टूटा है साहस नहीं, विक्रम रूका है इसरो नहीं ;जानिए लोगों ने व्हाट्सएप पर कैसे बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

संपर्क टूटा है साहस नहीं, विक्रम रूका है इसरो नहीं ;जानिए लोगों ने व्हाट्सएप पर कैसे बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला

चांद की सतह से दो किलोमीटर की दूरी तक पहुंचकर जैसे ही भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का धरती पर स्थित मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटा वहां बैठे वैज्ञानिकों के चेहरे पर उदासी छा गई। राष्ट्रपति,...

संपर्क टूटा है साहस नहीं, विक्रम रूका है इसरो नहीं ;जानिए लोगों ने व्हाट्सएप पर कैसे बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 07 Sep 2019 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

चांद की सतह से दो किलोमीटर की दूरी तक पहुंचकर जैसे ही भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का धरती पर स्थित मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटा वहां बैठे वैज्ञानिकों के चेहरे पर उदासी छा गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर देश के आम लोगों ने भी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। सभी ने इसरो के इस मिशन की तारीफ की है। 
लैंडर का मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूटते ही वहां मौजूद इसरो के अध्यक्ष डॉ के शिवन तथा अन्य वैज्ञानिकों के चेहरे मुरझा गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं वहां मौजूद थे। उन्होंने कुछ देर बाद वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने इस मिशन में जितना कुछ हासिल किया है वह काबिले तारीफ है और देश को उन पर गर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा हम होंगे कामयाब एक दिन पूरा है विश्वास। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस अभियान की जमकर तारीफ की और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। आइए जानते हैं इस तरह से लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी : 

संपर्क टूटा है साहस नहीं।विक्रम रूका हैं इसरो नहीं।

तू चाँद है, अपने नखरे तो दिखायेगा, सुन ले......ये "भारत" तेरा आशिक है, लौट के फिर आएगा 

सुन चाँद;इस बार शोर न मचाउगा धीरे से आऊंगा तिरंगा फहराउगा

मंजिले भी जिद्दी..रास्ते भी जिद्दी..पर हमारे हौसले भी जिद्दी हैं... Buck up ISRO.. great going.. 
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें