‘मशीन खरीद से संबंधित वैध डाक्यूमेंट ही दिखाएं’

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के आईएमएस-बीएचयू में सीएसआर फंड से खरीदी गई 3.64 करोड़ रुपये की मशीन की जांच जारी है। विजिलेंस अधिकारियों ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों का गहन अध्ययन किया है। आरोप है कि इसी मशीन की कीमत अन्य मेडिकल संस्थानों में अधिक थी। जांच में प्रक्रिया में अनियमितताओं की संभावना की पुष्टि की जाएगी।

‘मशीन खरीद से संबंधित वैध डाक्यूमेंट ही दिखाएं’

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू में सीएसआर फंड से खरीदी गई मशीन से जुड़े कागजात की लगातार तीसरे दिन भी जांच हुई। विजिलेंस टीम ने संबंधित विभागों के रिकॉर्ड खंगालने के साथ खरीद प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की सूक्ष्म पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों से कहा कि खरीद प्रक्रिया को वैध ठहराने वाले ही डॉक्यूमेंट दिखाएं। अनावश्यक फाइल का ढेर न लगाएं। टीम ऐसे रिकॉर्ड तलाश रही है, जिनसे मशीन की खरीद, अनुमोदन और भुगतान प्रक्रिया का सत्यापन हो सके।उल्लेखनीय है कि आईएमएस के सर्जरी विभाग में 3.64 करोड़ रुपये से मशीन की खरीद हुई है।

इसे लेकर विजलेंस से शिकायत हुई थी कि यही मशीन शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में 60 लाख और एम्स में 66 लाख और बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में 53 लाख रुपये में खरीदी गई है। आरोप है कि इस तरह छह मशीनें 21.89 करोड़ रुपये में खरीदी गईं। इस मामले के साथ ही सीएसआर फंड से हुई अन्य खरीद की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस अधिकारी खरीद से संबंधित बिलों, अनुमोदन पत्रों आदि का एक-एक कर मिलान कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खरीद निर्धारित नियमों के अनुरूप हुई या नहीं। विजिलेंस टीम फिलहाल मशीनों के तकनीकी विनिर्देश (स्पेसिफिकेशन), मॉडल, फीचर्स और खरीद संबंधी दस्तावेजों का तुलनात्मक अध्ययन कर रही है। जांच पूरी होने से पहले कीमतों के अंतर पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है। इसके अलावा टीम शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट और एम्स दिल्ली में खरीदी गई समान मशीनों से जुड़े दस्तावेज भी मंगा रही है। विजिलेंस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।