बुद्ध की प्रतिमा रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं
श्रावस्ती में वियतनाम के 55 सदस्य दल ने बौद्ध देवानंद की अध्यक्षता में आनंद बोधि वृक्ष पर पूजा अर्चना की। बौद्ध देवानंद ने बुद्ध की प्रतिमा के महत्व और घर में उसकी उपस्थिति से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया, जो आंतरिक शांति, सुख-समृद्धि और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है।

श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध स्थली श्रावस्ती में वियतनाम का 55 सदस्य दल पहुंच कर बौद्ध देवानंद की अध्यक्षता में अपने रीति रिवाज में आनंद बोधि वृक्ष पर पूजा अर्चना किया। इस मौके पर बौद्ध देवानंद ने कहा कि घर में बुद्ध प्रतिमा रखने से आंतरिक शांति, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि होती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और मानसिक तनाव को कम करती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही जगह पर बुद्ध की प्रतिमा रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है जिससे मानसिक शांति, बौद्धिक ज्ञान,शांति, संतुलन और आंतरिक शक्ति का प्रतीक हैं।
बुद्ध की मूर्ति के दर्शन करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता व सुख-समृद्धि बढ़ती है साथ ही बुद्ध की मूर्ति ध्यान और सजगता को बढ़ावा देती है जो विचारों की स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता में मदद करती है। इस दौरान भारी संख्या में बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे।


